18 अक्टूबर से पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत होने वाली है। इस दिन धनतेरस है। वहीं 20 अक्टूबर को दीवाली मनाई जाएगी। इस दौरान भगवान गणेश के साथ-साथ मां लक्ष्मी की पूजा होती है। इस दिन मां लक्ष्मी को पूजने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। वहीं माना जाता है कि मां लक्ष्मी की पांच प्रिय राशियां हैं, जिन पर वो अपनी कृपा बरसाती हैं। माना जा रहा है कि इस दीवाली पर इन राशियों की किस्मत का ताला खुलने वाला है। नीचे पढ़ें इन पांचों राशियों के बारे में…
राशिचक्र की दूसरी राशि वृषभ है। इसका संबंध पृथ्वी तत्व से है। इस राशि के ग्रह स्वामी शुक्र है। वृषभ राशि वालों के अंदर खूब धैर्य होते है। किसी भी काम को ये लोग जी-जान लगाकर पूरा करते हैं। ये लोग ईमानदार और विश्वास करने लायक होते हैं। मां लक्ष्मी इस राशि के लोगों को खूब पसंद करती हैं। दीवाली पर इस राशि के जातकों को मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए।
कन्या राशि का नंबर राशिचक्र में छठे नंबर पर आता है। इस राशि का संबंध पृथ्वी तत्व से है और इसका ग्रह स्वामी बुध है। इस राशि के लोग काफी मेहनती होते हैं। इन पर आंख मूंदकर भी भरोसा किया जा सकता है। स्वभाव से इमोशनल और व्यवहारिक कन्या राशि को सभी पसंद करते हैं। इन्हें व्यवस्थित तरीके से रहना काफी पसंद है। इन्हें प्रकृति से गहरा लगाव होता है। मां लक्ष्मी अपनी कृपा इन पर हमेशा बरसाती रहती हैं।
राशिचक्र में सातवें नंबर पर तुला राशि होता है। वायु तत्व से संबंध रखने वाले इस राशि का ग्रह स्वामी शुक्र होता है। तुला राशि के जातक व्यवस्थित जिंदगी जीना पसंद करके हैं। स्वभाव से सौम्य तुला राशि वाले न्यायप्रिय होते हैं। ये काफी क्रिएटिव होते हैं और अपनी वाणी से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। इस राशि को भी मां लक्ष्मी बहुत पसंद करती है। दीवाली पर इस राशि पर उनकी कृपा जरूर बरसेगी।
राशिचक्र की 11वीं राशि कुंभ है। लिस्ट में इसका नाम भी शामिल है। इस राशि का संबंध वायु तत्व से होता है। इस राशि के जातक अपने सारे काम खुद ही करना पसंद करते हैं। ये मेहनती और ऊर्जावान होते हैं। इन्हें दूसरों की मदद करना पसंद है। मां लक्ष्मी को ये राशि पसंद है और दीवाली पर इन राशियों की भी किस्मत चमकने वाली है।

