यूपी बजट सत्र में वित्त वर्ष 2026-27 के बजट पर विस्तृत चर्चा जारी है। सीएम योगी विधान परिषद में सीएम योगी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव दिया। उन्होने कहा कि पहले की सरकारों ने यूपी को अपराध का गढ़ बना दिया था। कर्फ्यू यहां की पहचान बन गई थी। लेकिन, आज डबल इंजन सरकार की स्पष्ट नीति, साफ नियति, सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता के चलते हम लोग यूपी को देश की अर्थव्यवस्था का प्रमुख हिस्सा बनाने में कामयाब हुए। इससे पहले विधान परिषद में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने दावा किया है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुपके से कोरोना की वैक्सीन लगवाई थी। पहले विरोध करते रहे, फिर चुपके से लगवा आए। सपा सदस्यों की आपत्ति पर कहा-आप चाहेंगे तो हम फोटो भी उपलब्ध करवा सकते हैं। बजट पर चर्चा शुक्रवार तक जारी रहेगी। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 11 फरवरी को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 9.12 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था।
UP Budget Session LIVE: 4:24 PM- मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम कंपोजिट विद्यालय हर जिले में दो-दो चिह्नित हुए हैं। हमारी कोशिश है कि एक ही कैंपस में नर्सरी से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई करवाई जाए। आगे हम इसे करेंगे। टाटा टेक्नॉलोजी के जरिए मिलकर आईटीआई, एआई, ड्रोन और रोबोटिक मामले में हम आगे बढ़े हैं। प्राइवेट और सरकारी मिलाकर 75 विश्वविद्यालय काम कर रहे हैं। यूपी में यह तब होता है, जब टीम वर्क के रूप में काम होता है।
UP Budget Session LIVE: 4:20 PM- योगी ने कहा कि आज यूपी में बेहतरीन कनेक्टिविटी है। जल, थल, नभ तीनों श्रेणी में यूपी की कनेक्टिविटी है। हम उत्तर भारत का सेमी कंडक्टर 20 फरवरी को गौतम बुद्ध नगर में रखने जा रहे हैं। 22 फरवरी को पहली रैपिड ट्रेन का उद्धाटन करने जा रहे। मेरठ से दिल्ली के बीच ये चलेगी।
UP Budget Session LIVE: 4:15 PM- समाजवादी पार्टी के पीडीए का मतलब बताते हुए सीएम योगी ने कहा – ‘पारिवारिक डेवलपमेंट अथॉरिटी’
UP Budget Session LIVE: 4:05 PM- सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में 6 करोड़ से अधिक लोग बहू आयामी गरीबी से बाहर आए हैं।
UP Budget Session LIVE: 4:03 PM- मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि निराश्रित महिलाएं, दिव्यांग, आंगनबाड़ी, शिक्षामित्र, अनुदेशक इन सबकी सैलरी को हम बढ़ाने जा रहे हैं।
UP Budget Session LIVE: 4:02 PM- सीएम योगी ने कहा कि शिक्षकों को पहली अप्रैल से 5 लाख तक का हेल्थ कवर से रहे हैं।
UP Budget Session LIVE: 3:59 PM- सीएम ने कहा कि हम लोगों ने 9 लाख से अधिक नौकरी दी, जिसमे 1.75 लाख महिलाएं हैं। महिला श्रमबल 13% से बढ़कर 36% किया है। पीएम मोदी ने SHE Mart की बजट में घोषणा की है। उज्ज्वला योजना, कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना शामिल है। पहले सपाई देख, बिटिया घबराई जैसे हालात थे।
UP Budget Session LIVE: 3:55 PM- सीएम ने कहा कि मेरठ के फार्मा उद्यमी ने अपना किस्सा बताया। साल 2006 में उनको प्रदेश छोड़ के जाना पड़ा था। अब उन्हें यूपी और मेरठ आकर गर्व की अनुभूति होती है।
UP Budget Session LIVE: 3:54 PM- योगी ने कहा कि निवेश की तीन शर्तें होती हैं। पहली शर्त सुरक्षा, दूसरी शर्त सुविधा और तीसरी चीज पॉलिसी। आज हमने इन चीजों पर काम किया। हमने सुरक्षा का वादा किया। प्रदेश में 50 लाख करोड़ का निवेश आया। 15 लाख करोड़ का निवेश जमीन पर उतर आया है। 65 फीसदी मोबाइल पार्ट यूपी में बन रहा। डिफेंस और स्पोर्ट्स के क्षेत्र में भी निवेश बढ़ा है।
UP Budget Session LIVE: 3:53 PM- योगी ने कहा कि यूपी से इंसेफ्लाइटिस तक पूरी तरह खत्म कर दिया है। 2017 से पहले हर साल हजारों मासूमों की मौत होती थी।
UP Budget Session LIVE: 3:52 PM- योगी ने कहा कि आज यूपी की पहचान आज वन डिस्ट्रिक्टस वन मेडिकल कॉलेज बन गई है।
UP Budget Session LIVE: 3:50 PM- मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में अवैध स्लाटर हाउस चलते थे। हमारी सरकार आई तो हम लोगों ने मजबूती से कानून बनाया। गोवंश को रोका। आज 7,727 गोवंश आश्रय स्थल बनाया। इसमेमं 16 लाख से ज्यादा गोवंश हैं। जिसके चलते यूपी में दूध उत्पादन बढ़ा है
UP Budget Session LIVE: 3:49 PM- सीएम ने कहा कि आज प्रयागराज, चित्रकूट, बरेली, नैमिषारण्य समेत जितने भी तीर्थ स्थल हैं, उन सभी जगहों पर जन सुविधाओं का विकास करने से लेकर हर तरफ विकास किया है। आज यूपी की पहचान दीपोत्सव से होती है, यह सिर्फ धार्मिक पहचान नहीं है, यह आर्थिक पहचान भी है।
UP Budget Session LIVE: 3:48 PM- सीएम ने कहा कि जिस यूपी को बीमारू राज्य कहते थे, 2017 में 13 लाख करोड़ रुपए जीडीपी थी, मतलब 70 साल में सिर्फ सिर्फ 13 करोड़, और हमने 8 साल में तीन गुना बढ़ाते हुए 36 लाख करोड़ की जीडीपी तक पहुंचा दिया।
UP Budget Session LIVE: 3:47 PM- मुख्यमंत्री ने कहा कि डीबीटी के जरिए पैसा सीधे खाते में जा रहा। 11 फीसदी आबादी वाला यूपी देश की 21 फीसदी खाद्यान की जरूरतों को पूरा कर रहा। पीएम सम्मान निधि के जरिए 95 हजार करोड़ रुपए किसानों के खाते में आए हैं।
UP Budget Session LIVE: 3:46 PM- योगी ने कहा कि 2017 के बाद लागत कम उत्पादन ज्यादा पर फोकस किया गया। अन्नदाता को उत्पादक बनाया गया। आज गांव की महिला ड्रोन दीदी के रूप में पहचान बनाती है। हमारा संकल्प किसानों की आय को बढ़ाना है, आज कृषि दर 18 फीसदी तक पहुंच गई है।
UP Budget Session LIVE: 3:40 PM- सीएम योगी ने कहा कि देश का अन्नदाता भारत की पहचान थी। 2000 साल पहले भारत दुनिया की अर्थव्यवस्था का सिरमौर था। दुनिया के उत्पादन में 44-45 फीसदी हिस्सेदारी थी। उपनिवेशिक काल में अन्नदाता किसानों को लूटा गया। कच्चा माल यहां से जाता था, पक्का वहां से आता था, भारी टैक्स लगाया गया। पिछली सरकार में उसी मानसिकता के साथ काम किया गया। पिछले 11 सालों में किसान की पहचान उत्पादक के रूप में हुई है।
UP Budget Session LIVE: 3:39 PM- सीएम ने कहा– सात साल से ऊपर की सजा में फोरेंसिक एविडेंस अनिवार्य किया है। पहले सिर्फ 2 लैब थे, अब ए ग्रेड के 12 लैब हैं, 5 नए और बनाए जा रहे। यूपी स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स की 6 वाहिनियां इस वक्त प्रदेश में चल रही हैं। पीएसी को पिछली सरकारों ने लगभग खत्म कर दिया था
UP Budget Session LIVE: 3:35 PM- योगी ने कहा कि मौजूदा वक्त में यूपी में 60 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी एक साथ ट्रेनिंग ले रहे। 7 पुलिस कमिश्नरेट, मॉर्डन पुलिसिंग, साइबर थाने की व्यवस्था हुई।
UP Budget Session LIVE: 3:30 PM- विधान परिषद में सीएम ने कहा कि 2017 में यूपी पुलिस में 10 हजार महिला पुलिसकर्मी थी, आज इनकी संख्या 44 हजार से ज्यादा हो गए। 2017 से पहले यूपी में ट्रेनिंग सेंटर की व्यवस्था नहीं थी, लेकिन आज स्थिति बदल गई है
UP Budget Session LIVE: 3:28 PM- सीएम ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम से हमने कई चीजें बनाईं। सपा वाले तो जन्माष्टमी को रोकने का काम, कांवड़ यात्रा को रोकने का काम, रंगोत्सव और दीपोत्सव को रोकने का काम किया था।
UP Budget Session LIVE: 3:25 PM- सीएम योगी ने कहा कि सपा के लोग गाजी मेले का समर्थन करते हैं। ये गाजी भारत की परंपरा को रौंदने आया था। श्रावस्ती के महाराज सुहेलदेव ने टक्कर ली। उनके नाम से एक मात्र कॉलेज, हमारी सरकार ने बनाया।
UP Budget Session LIVE: 3:23 PM- मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए कोई अक्रांता का महिमा मंडन करता है तो मुझे लगता है कि नया उत्तर प्रदेश उसे स्वीकार करने को तैयार नहीं है। वंदे मातरम् का 150वां साल चल रहा। मैं पूछता हूं सपा-कांग्रेस से आखिर क्यों विरोध हो रहा? इस देश में रहोगे और यहां के राष्ट्रीय गीत पर खड़े नहीं होगे?
UP Budget Session LIVE: 3:20 PM- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले यूपी की स्थिति खराब थी। सत्ता के संरक्षण में पल रहे गुंडे और माफिया एक समानांतर सरकार चला रहे थे। वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया चल रहा था। कानून चंद हाथों की जागीर बन गया था। पर्व और त्योहार आस्था नहीं आशंका के केंद्र बन जाते थे। न बेटी सुरक्षित थी न व्यापारी सुरक्षित था। प्रयागराज में माघ मेला हुआ। पहले कल्पवासी आते थे, फिर चले जाते थे। अब स्थिति एकदम बदल गई। शिवरात्रि के मौके पर ही 40 लाख लोगों ने स्नान किया।
UP Budget Session LIVE: 3:17 PM- सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों ने प्रदेश को अराजकता अव्यवस्था का गढ़ बना दिया था। लेकिन आज डबल इंजन सरकार की स्पष्ट नीति, साफ नीति और सशासन की प्रतिबद्धता के कारण बीमारू से ब्रेकथ्रू स्टेट बना है। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा AI समिट हो रहा है।
UP Budget Session LIVE: 3:19 PM- मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्फ़्यू से क़ानून तक, उपद्रव से उत्सव, अपराध से अनुशासन तक का रास्ता तय किया है। राज्यपाल ने जो अभिभाषण दिया है वो हमारी सरकार के पिछले 8-9 वर्षों की उपलब्धियों का रहा है
UP Budget Session LIVE: 3:15 PM- सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और ट्रांसफॉर्मेशन – ट्रिपल T की त्रिवेणी बन गया है
UP Budget Session LIVE: 3:14 PM- विधान परिषद में बजट पर चर्चा को लेकर CM योगी अपना पक्ष रख रहे हैं। उन्होने कहा कि सरकार ने अपराध से अनुशासन और उपद्रव से उत्साह का रास्ता तय किया
UP Budget Session LIVE: 3:01 PM- सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा- पिछले 4 साल से सीएम योगी एक जैसा भाषण देते आ रहे हैं। कहते हैं बुलडोजर चलवा दूंगा, जमीदोज कर दूंगा, उल्टा लटका दूंगा। इसलिए हम लोग कहते हैं, जब भी बोला, या तो झूठ बोला या फिर अफवाह फैलाने का काम किया।
UP Budget Session LIVE: 2:24 PM- मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि जिस मजदूर को यूपी में 10 हजार बचाना मुश्किल था, उसे हमने इजराइल भेजा,वो 2 लाख रुपए महीना कमा रहा है, आगे हम यहां के मजदूरों को जापान,जर्मनी तक भेजेंगे।
UP Budget Session LIVE: 2:20 PM- सपा विधायक कमाल अख्तर ने दूषित पानी को लेकर सवाल करते हुए कहा कि जल-जीवन मिशन से कम लागत में एक-एक घर में बोरिंग हो जाती
UP Budget Session LIVE: 1:42 PM- जल जीवन मिशन पर बोलते हुए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आप यकीन मानिए यह योजना फेल नहीं होने वाली है। यह गरीबों की योजना है। आप यकीन नहीं मानेंगे, पिछले 4 साल में मैंने किसी को कोई लाभ नहीं पहुंचाया।
UP Budget Session LIVE: 1:39 PM- विधान परिषद की कार्यवाही दोपहर 2.45 बजे तक भोजनावकाश के लिए स्थगित।
UP Budget Session LIVE: 1:25 PM- विधान परिषद में नेता सदन और डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने दावा किया है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुपके से कोरोना की वैक्सीन लगवाई थी। पहले विरोध करते रहे, फिर चुपके से लगवा आए। सपा सदस्यों की आपत्ति पर कहा-आप चाहेंगे तो हम फोटो भी उपलब्ध करवा सकते हैं। राहुल गांधी ने भी वैक्सीन लगवाई है।
UP Budget Session LIVE: 1:14 PM- विधान परिषद में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि प्रदेश में समय-सीमा पूरी कर चुके वाहनों को अभियान चलाकर सड़कों से हटाया जाएगा।
UP Budget Session LIVE: 12:55 PM- विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने कहा कि सभी सदस्यों से बजट के माध्यम से उनके क्षेत्र में बजट का कैसे उपयोग करने का सुझाव आना चाहिए। मुझे लगता है कि बजट एक ऐसा विषय होता है कि आप अपने क्षेत्र के विकास के बारे में बात कर सकते हैं। मैं सभी से कहूंगा कि आप क्षेत्र, शहर के विकास की बात करे और देश के विकास में उनका क्या योगदान हो सकता है वो सुझाव दे इससे बजट की आवश्यकता पूरी होगी और विधायकों का विधानसभा में आना सफल होगा।
UP Budget Session LIVE: 12:40 PM- सपा विधायक नफीस अहमद ने पर्यटन विभाग को लेकर सवाल किया। उन्होने पूछा कि साल 2025-2026 में बीजेपी सरकार ने कितने पर्यटन स्थल चिह्नित किया और उसके लिए क्या कुछ किया? जिस पर जवाब देते हुए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा- 2022 से 2025-26 तक बौद्ध धर्म की 43 परियोजना चिह्नित करके योजना को पूरा किया। रविदास के लिए 19, रैदास के लिए 1, अम्बेडकर के लिए 9 परियोजना को चिह्नित करके पूरा किया। कुल 111 परियोजनाओं को पूरा किया है
UP Budget Session LIVE: 12:27 PM- स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि 2017 के वक्त बेड पर कुत्ता बैठा मिलता था। ये उसी वक्त की बात कर रहे हैं। हमारे यहां निजी हॉस्पिटल को लेकर कार्रवाई करते हैं। 281 हॉस्पिटल के खिलाफ एफआईआर करवाई। 533 हॉस्पिटल को हमने सीज किया।
UP Budget Session LIVE: 12:25 PM- सपा विधायक अतुल प्रधान ने पूछा कि सरकारी हॉस्पिटल में दवाएं नहीं हैं, डॉक्टर नहीं हैं, कहीं स्ट्रेचर टूटा हुआ दिखता है, कहीं बेड पर कुत्ता लेटा हुआ दिखता है। जब यह सब आम आदमी देखता है तो वह निजी हॉस्पिटल में जाता है। मंत्री जी बताएं कि निजी हॉस्पिटल के खिलाफ शिकायत मिली तो क्या कार्रवाई की? क्या निजी हॉस्पिटल में परामर्श शुल्क और जांच का रेट तय करने का काम करेगी?
UP Budget Session LIVE: 12:13 PM- डिप्टी सीएम सह स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमने आजमगढ़ में भूतपूर्व सैनिक निगम को काम दिया है। इसमें सभी रिटायर्ड सैनिक हैं। जिन लोगों को निकाला गया है, उन्हें कहीं अरजेस्ट करेंगे।
UP Budget Session LIVE: 12:10 PM-आजमगढ़ के सपा विधायक अखिलेश यादव ने आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज से निकाले गए 111 संविदाकर्मियों के मुद्दे को उठाया।
UP Budget Session LIVE: 11:09 AM- विधानसभा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एक सवाल का जवाब अवधी भाषा में दिया। जिस पर स्पीकर सतीश महाना ने कहा कि सभी सदस्य अपनी-अपनी भाषा में पक्ष रखा करें।
UP Budget Session LIVE: 10:50 AM- बजट चर्चा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज विधान परिषद में अपना पक्ष रखेंगे।
UP Budget Session LIVE: 10:15 AM- बजट को लेकर प्रदेशवासियों के लिए सीएम योगी ने पत्र लिखा है। जिसमें कहा कि यूपी का बजट नवाचार का ऐतिहासिक बजट है। नवनिर्माण के 9 वर्षों की यह यात्रा प्रगति-पथ पर सतत गतिशील है। इन वर्षों में प्रदेश ने उद्यमशीलता, नवाचार एवं अवसरंचना की सशक्त आधारशिला रखी है। यह बजट उसी आधारशिला पर अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ सफल भविष्य का निर्माण करेगा। मेरा पूर्ण विश्वास है कि यह बजट आपकी नव-आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम बनेगा।
UP Budget Session LIVE: 10:12 AM- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बजट चर्चा पर जवाब देंगें। लेकिन उससे पहले सुबह ‘जनता दर्शन’ के दौरान लोगों की शिकायतें सुनीं।

