कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा असम दौरे पर हैं। वह विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर राज्य पहुंचीं हैं। इस दौरान वह कामाख्या मंदिर भी दर्शन के लिए पहुंचीं। उन्होंने बताया कि वह भगवान से कुछ नहीं मांगती हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि कांग्रेस फरवरी के अंत तक असम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है।
वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को मां कामाख्या मंदिर पहुंचीं थी। मंदिर के बाहर पत्रकारों ने उनसे सवाल किया, ‘हैलो मैम, मैम आज दर्शन के लिए आईं हैं। क्या मांगेंगी भगवान से।’ इसपर उन्होंने जवाब दिया, ‘मैं कभी मांगती नहीं हूं भगवान से।’ इस दौरान उनके साथ असम कांग्रेस प्रमुख गौरव गोगोई समेत कई नेता मौजूद थे। प्रियंका असम के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

