यूपी के बुलंदशहर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने प्रशासनिक आधार पर जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है। एसएसपी ने जिले के विभिन्न थानों और चौकियों पर तैनात उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसके साथ ही लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे 99 मुख्य आरक्षी और आरक्षियों का भी तबादला कर दिया गया है।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक विनय कुमार को कोतवाली डिबाई से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण का वाचक, ज्ञानेंद्र सिंह नागर को थाना साइबर क्राइम से प्रभारी रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खुर्जा जंक्शन, खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी हिमांशु चौधरी को प्रभारी चौकी सराय कोतवाली स्याना, सराय चौकी प्रभारी अजय सिंह को कस्बा चौकी प्रभारी जहांगीराबाद, कोतवाली देहात से पुष्पेंद्र यादव को प्रभारी चौकी बुर्ज उस्मान खुर्जा नगर, चौकी प्रभारी चिट्टा थाना सलेमपुर शुभम कुमार को चौकी प्रभारी बाग रिसालदार खुर्जा नगर, कोतवाली स्याना से अमित कुमार को चौकी प्रभारी मकदूमगंज खुर्जा नगर, तेजेंद्र पाल सिंह को कोतवाली स्याना से प्रभारी चौकी तहसील कोतवाली खुर्जा नगर, कोतवाली डिबाई से पंकज चौधरी को कोतवाली जहांगीराबाद, प्रभारी चौकी बुर्ज उस्मान विपिन कुमार को प्रभारी चौकी चिट्टा थाना सलेमपुर, प्रभारी चौकी मकदूमगंज सौरभ कुमार को प्रभारी चौकी ऊंचागांव थाना नरसेना बनाया है।
प्रभारी चौकी बाग रिसालदार श्रीओम गौतम को प्रभारी चौकी जज कंपाउंड कोतवाली नगर, कोतवाली अनूपशहर से राशु त्यागी को चौकी प्रभारी जाड़ोल थाना खानपुर, महिला बाल सुरक्षा संगठन इकाई से महिला उप निरीक्षक अलका चौधरी को प्रभारी महिला बाल सुरक्षा संगठन इकाई, पुलिस लाइन से अनीता सिंह को महिला बाल सुरक्षा संगठन इकाई, चौकी प्रभारी जज कंपाउंड सुनील कुमार को चौकी प्रभारी ताल बिबयाना थाना अहमदगढ़ बनाया है।
चौकी प्रभारी सहकारी नगर कोतवाली देहात रोबिन कुमार एसएसआई खुर्जा देहात, पुलिस लाइन से देवा सिंह को प्रभारी चौकी सहकारी नगर, चौकी प्रभारी तहसील खुर्जा नगर विक्रम सिंह को चौकी प्रभारी आवास विकास कोतवाली नगर, पुलिस लाइन से रविंद्र कुमार एसएसआई डिबाई, पुलिस लाइन से राजवीर गौतम को एसएसआई कोतवाली सिकंदराबाद, कोतवाली स्याना से सुमित कुमार को चौकी प्रभारी जेल कोतवाली सिकंदराबाद, एसएसआई डिबाई सोमनाथ राय को एसएसआई जहांगीराबाद भेजा गया है।
चौकी प्रभारी रामघाट थाना नरौरा से प्रशांत कमार को थाना अहमदगढ़, थाना नरौरा से उमाशंकर को चौकी प्रभारी रामघाट, चौकी प्रभारी करौरा थाना पहासू भूपेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी धर्मपुर काेतवाली डिबाई, चौकी प्रभारी ततारपुर कोतवाली नगर राजीव कुमार चौहान को चौकी प्रभारी मलकपुर कोतवाली अनूपशहर, चौकी प्रभारी मलकपुर रवि कुमार को चौकी प्रभारी ततारपुर, चौकी प्रभारी ऊंचागांव थाना नरसेना राजीव चौहान को चौकी प्रभारी करौरा थाना पहासू, कोतवाली स्याना अनीस अहमद को थाना अहमदगढ़ और यातायात पुलिस से सोमपाल सिंह और इंद्रजीत सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। एसएसपी ने बताया कि इनके अलावा पिछले तीन साल एक ही जगह जमे 99 मुख्य आरक्षी एवं आरक्षियों के भी तबादले किए गए है।

