परिवहन निगम ने चालक-परिचालकों को हाईवे पर अवैध स्टापेज पर बसों को खड़ा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि आईएसबीटी कट, ट्रांसपोर्टर नगर अंडरपास, अबुल उलाह दरगाह, वाटर वर्क्स और रामबाग पुल बसों को खड़ा करके सवारियां बैठाने वाले चालक-परिचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। चालकों से कहा गया है कि वह निर्धारित स्थान पर ही बसों को रोककर सवारियों को उतारें और चढ़ाएं।