शहर में जाम की समस्या सबसे जटिल होती जा रही है। जाम की समस्या से लाेगों को छुटकारा दिलाने और संगम नगरी की रहा आसान करने के लिए आने वाले कुछ महीनों में छह फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। 6 जुलाई को प्रयागराज आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेतु निगम की ओर से तैयार किए गए इस प्रस्ताव का अनुमाेदन लोक निर्माण विभाग की बैठक में किया।

