सीएम योगी ने फतेहपुर से कहा कि नीट में जिन माफिया ने पेपर लीक किया उनको कड़ी सजा मिलनी शुरू हो गई है। एनटीए के 47 अधिकारी बर्खास्त किए गए हैं। सीएम बोले कि मैं यूपी के नौजवानों से कहना चाहता हूं यह डबल इंजन की सरकार है।  जिसने छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया ता मान कर चलिए कि उसे मिट्टी में मिला देंगे। यूपी में नौ लाख से अधिक नौजवानों को नौकरी दी। सपा सरकार में बेटी, बहन और व्यापारी घबराए हुए थे। अब सब सुरक्षित हैं। सीएम ने कहा कि अच्छी सरकार आती है तो बिना भेदभाव के विकास की योजनाओं को आगे बढ़ती है।