नोएडा में चिल्ला रेग्यूलेटर से महामाया फ्लाईओवर तक जाने वाली 5.5 किमी लंबी एलिवेटेड रोड का विस्तार किया जाएगा। इस परियोजना के तहत इस मार्ग को लगभग दो किमी और आगे बढ़ाया जाएगा।
इस संबंध में आइआइटी रुड़की की टीम ने नोएडा का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की। आइआइटी ने 15 अगस्त तक फाइनल विस्तृत कार्य योजना (डीपीआर) प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया है, जबकि प्राधिकरण ने इसे सात दिन में पूरा करने का समय निर्धारित किया है।
स्ट्रक्चरल डिजाइन के लिए स्वाइल टेस्ट भी किया गया है, मिट्टी की बियरिंग कैपेसिटी का आकलन किया जाएगा। आइआइटी की टीम ने हाल ही में इस पूरे रूट का सर्वेक्षण किया, जिसके आधार पर डीपीआर तैयार की जाएगी।

