इसी मार्केट परिसर में ऊपरी हिस्से पर एक लाइब्रेरी भी संचालित होती है, जिसके चलते बड़ी संख्या में बच्चों और युवाओं का प्रतिदिन आना-जाना रहता है। ऐसे में यदि भवन के किसी अन्य हिस्से की संरचना भी कमजोर है तो भविष्य में गंभीर हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।