भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को क्षेत्र और मोर्चा के प्रभारियों के नामों की घोषणा कर दी। इसमें 13 नये चेहरों को शामिल किया गया है। जिसमें कई बड़े नाम शामिल हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर यह नियुक्तियां काफी महत्वपूर्ण माना जा रही है।
भाजपा ने प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को संगठनात्मक स्तर पर और धार देनी शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी के छह क्षेत्रों और सात मोर्चों के लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी है।
मुख्यालय स्तर पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इन जिम्मेदारियों के वितरण में भी चुनाव के लिहाज से सामाजिक समीकरणों को साधा गया है। नई व्यवस्था में वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का इस्तेमाल क्षेत्रवार संगठन को सक्रिय करने के साथ ही विभिन्न सामाजिक वर्गों और मोर्चों तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने में किया जाएगा।
गीता शाक्य, प्रदेश महामंत्री, ब्रज
शंकर लोधी, प्रदेश महामंत्री, कानपुर
दिलीप पटेल, प्रदेश महामंत्री, अवध
रमेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, काशी
अभिजात मिश्रा, प्रदेश महामंत्री, गोरखपुर
संजय राय, प्रदेश महामंत्री, पिछड़ा मोर्चा
डॉ.धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुसूचित मोर्चा
कामेश्वर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा
डॉ. प्रियंका रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा
देवेश कोरी, प्रदेश उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा
शंकर गिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश इकाई ने क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों के नामों की सूची में कानपुर, गोरखपुर से काशी तक 13 चेहरों को शामिल किया गया है। बीजेपी ने बड़े नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। अलग-अलग क्षेत्रों में पार्टी ने सीनियर नेताओं को उतारा है। जिसमें प्रदेश मंत्री, प्रदेश महामंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारियां शामिल हैं।
ब्रज बहादुर को प्रदेश उपाध्यक्ष, विस्तारक योजना, अर्चना मिश्रा को मन की बात कार्यक्रम के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष और राहुल वाल्मीकि को मन की बात के लिए प्रदेश मंत्री बनाया गया है। पार्टी के 18 प्रभारियों में तीन महिलाओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। एक को अनुसूजित जनजाति का प्रभारी और दूसरी को मन की बात की जिम्मेदारी। कामेश्वर सिंह महिला मोर्चा के प्रभारी बने हैं। संजय राय को अवध क्षेत्र से हटाकर पिछड़ा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। संजय राय खुद अगड़े समाज से हैं। महिला मोर्चे की जिम्मेदारी कामेश्वर सिंह संभालेंगे और पिछड़े मोर्चे को अगड़े संजय राय संवारेंगे।

