बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में बड़ा संदेश दिया है। बसपा मुख्यालय में सम्पन्न अखिल भारतीय बैठक में पार्टी के नेशनल कोओर्डिनेटर आकाश आनंद नहीं दिखे, इससे पहले उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर बैठक में भी आकाश नहीं थे।
मायावती ने बड़ा फैसला लिया और कहा कि बसपा अब अकेले चुनाव लड़ेगी। मायावती ने साफ कर दिया कि पार्टी अब देश में सभी छोटे-बड़े चुनाव अकेले लड़ेगी। बसपा में भतीजे और नेशनल कोओर्डिनेटर आकाश आनंद को लेकर मायावती ने गुरुवार को स्थिति स्पष्ट कर दी।

