वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, तर्क, वाणी, करियर-कारोबार आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में जिन व्यक्तियों की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है वाणी बड़ी प्रखर होती है और वे तर्क-वितर्क करने में वो बेहद कुशल होते हैं। इसके अलावा ये बुद्धि में तेज होते हैं साथ ही इनका कारोबा या करियर ऊंचाईयों पर होता है। हालांकि जिनकी कुंडली में बुध दोष होते हैं, उन्हें जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोग अपने करियर-कारोबार को लेकर सही निर्णय नहीं ले पाते हैं। चलिए जानते हैं कि बुध दोष के संकेत क्या है और इन्हें दूर करने के लिए कौन-कौन से उपाय किए जा सकते हैं।
जिस व्यक्ति की कुंडली में बुध कमजोर स्थिति में होता है, तो वो जातक बातों को जल्दी से भूल जाता है। या आप कह सकते हैं कि उसकी मेमोरी कमजोर हो जाती है। इसके अलावा बुध व्यक्ति को वाणी संबंधित परेशानी दे सकते हैं जैसे हकलाना, तुतलाना, शब्दों का गलत प्रयोग करना आदि। इतना ही नहीं बुध के कमजोर होने की स्थिति में व्यक्ति सही निर्णय नहीं ले पाता है। साथ ही तनाव और अधिक सोचने जैसी बीमारी से व्यक्ति जूझता है।
कुंडली में बुध के कमजोर होने पर व्यापार में घाटा लगने लगता है। साथ त्वचा और नस से जुड़ी समस्याओं का सामना करता है।
– अन्य लोगों से संवाद में दिक्कत आती है। जैसे कि गलतफहमी होना, बात ठीक से न समझ पाना या समझा पाना।
– इसके अलावा जातक पढ़ाई में मन नहीं लगा पाता है। इसलिए उसे विषय समझने में दिकक्ते हो सकती हैं।
बुध दोष को दूर करने के लिए सबसे शुभ दिन बुधवार होता है। इस दिन बुध ग्रह और भगवान श्री गणेश जी की पूजा करें और उनके मंत्रों का जप करें। इससे बुध दोष के प्रभाव को कम किया जा सकता है।
बुधवार के दिन बुध बीज मंत्र का ओम ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः का जप करें या फिर ओम गण गणपतये नमो नमः मंत्र का जप करें। इस मंत्र का जप आपको कम से कम 108 बार करना होगा।
– बुधवार को व्रत रखें। शुक्ल पक्ष के बुधवार से आप बुधवार का व्रत कर सकते हैं।
– बुध ग्रह का संबंध हरे रंग से है। ऐसे में व्यक्ति को बुधवार के दिन हरे रंग से जुड़ी चीजों का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। जैसे बुधवार के दिन यदि आप पूजा करते हैं तो हरे रंग के आसन पर बैठकर अपनी साधना-आराधना करें।
– बुधवार के दिन तुलसी जी की विशेष रूप से सेवा और उनकी पूजा करनी चाहिए। इस दिन तुलसी के पौधे लगाएं और दान करें। इससे बुध दोष से निजात मिल सकती है।
– बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए।
– बुध ग्रह से जुड़े दोष से बचने के लिए व्यक्ति को कभी भी अपशब्द नहीं बोलना चाहिए।
– किसी की कुंडली में बुध दोष है, तो वह ज्योतिष के सलाह के बाद पन्ना रत्न धारण कर सकता है।
– इसके अलावा विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ भी बुध को शांत करता है।

