ईरान और अमेरिका इजरायल के बीच छोड़ी जंग से पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालातों के बीच तेहरान ने भारत को बड़ा आश्वासन दिया है। भारत में मौजूद ईरानी दूतावास ने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त करने के लिए गुरुवार को एक संदेश जारी किया है। इस अहम संदेश में ईरानी दूतावास ने कहा है कि भारतीय नागरिक सुरक्षित हाथों में हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।
दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “हमारे भारतीय दोस्त सुरक्षित हाथों में हैं, चिंता की कोई बात नहीं है।” यह बयान ऐसे समय में आया है जब क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है। दोनों पक्षों की ओर से युद्धविराम के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं, जिससे स्थिति बिगड़ती जा रही है। युद्ध के बीच कई भारतीय ईरान और आस पास के खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं। अब तक कई भारतीय अपनी जान भी गंवा चुके हैं।

