टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में इन दिनों तेजी का तूफान देखने को मिल रहा है। तेजस नेटवर्क्स के शेयर अच्छी रफ्तार पकड़े हुए हैं। कंपनी के शेयर गुरुवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 17 पर्सेंट से ज्यादा के उछाल के साथ 545.55 रुपये पर पहुंच गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में बुधवार को भी अच्छी तेजी देखने को मिली थी। कंपनी के शेयर 5 दिन में 31 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। वहीं, 52 हफ्ते के निचले स्तर से तेजस नेटवर्क्स के शेयर 85 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं।
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर अपने 52 हफ्ते के लो लेवल से 85 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर लुढ़कते हुए 27 जनवरी 2026 को 294.10 रुपये पर जा पहुंचे थे। इस लेवल से तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। तेजस नेटवर्क्स के शेयर गुरुवार 7 मई को 545.55 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 दिन में कंपनी के शेयर 31 पर्सेंट से अधिक चढ़े हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर 30 अप्रैल 2026 को 413.55 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 7 मई को 545 रुपये के पार पहुंच गए हैं।
तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के शेयर अपने अब तक के उच्चतम स्तर से 80 पर्सेंट से अधिक टूट गए थे। कंपनी के शेयर 26 जून 2024 को 1495 रुपये पर पहुंच गए थे। यह कंपनी के शेयरों का ऑल टाइम हाई लेवल है। इस स्तर से टूटकर कंपनी के शेयर 27 जनवरी 2026 को 294.10 रुपये पर जा पहुंचे थे। पिछले एक महीने में तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में 30 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। अगर पिछले एक साल की बात करें तो कंपनी के शेयर 20 पर्सेंट टूट गए हैं। पिछले 5 साल में तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में 190 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 187.65 रुपये से बढ़कर 545 रुपये के पार जा पहुंचे हैं।
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 211.34 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में तेजस नेटवर्क्स को 71.80 करोड़ रुपये का लॉस हुआ था। चौथी तिमाही में तेजस नेटवर्क्स का रेवेन्यू 82.55 पर्सेंट घटकर 332.69 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 1906.64 करोड़ रुपये था।

