यूपी सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में 59,014 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश किया।
विपक्ष के जोरदार हंगामे और नारेबाजी के बीच योगी आदित्यनाथ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपना अनुपूरक बजट (Supplementary Budget) पेश कर दिया है। राज्य के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सदन के पटल पर 59,019.54 करोड़ रुपये का यह बजट रखा।
- कुल बजट का आकार: ₹59,019.54 करोड़
- राजस्व लेखे का व्यय: ₹17,399.50 करोड़
- पूंजीगत लेखे का व्यय: ₹41,620.04 करोड़
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि यह अनुपूरक बजट प्रदेश के विकास की प्राथमिकताओं और विभिन्न विभागों की तात्कालिक आवश्यकताओं व मांगों के अनुरूप तैयार किया गया है।बजट का एक बड़ा हिस्सा 41,620.04 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय के लिए आवंटित किया गया है, जो राज्य में बुनियादी ढांचे और दीर्घकालिक विकास परियोजनाओं को गति देगा।

